• Have Any Questions
  • +91 6307281212
  • smartwayeducation.in@gmail.com

Study Material



सुनामी

  • सुनामी एक जापानी शब्द है जिसका अर्थ 'बंदरगाही लहरें' होता है।
  • सुनामी उच्च ऊर्जा वाली दीर्घ महासागरीय तरंगें होती हैं। इनकी उत्पत्ति महासागरीय तली में भ्रंशन व प्लेटों के टकराने के कारण उत्पन्न अत्यधिक तीव्रता के भूकम्प (रिक्टर स्केल पर 7.0 से अधिक) से होती है।
  • महासागरीय भूस्खनल, तटीय क्षेत्रों में हिमस्खलन तथा महासागरीय तली पर होने वाले ज्वालामुखी विस्फोट से अत्यधिक तीव्रता के भूकम्प की उत्पत्ति से भी सुनामी रूपी लहरों का जन्म होता है।
  • जहां गहरे महासागर में सुनामी की लम्बाई सर्वाधिक तथा तरंग की ऊंचाई कम होती है, वहीं जैसे-जैसे सुनामी तटों की ओर अग्रसर होती है, उसकी लम्बाई में कमी व तरंगों की ऊंचाई में वृद्धि होती जाती है, इस क्रिया को 'स्वायलिंग प्रभाव' कहते हैं।
  • अत्यधिक गहरे समुद्र में सुनामी की गति सर्वाधिक जबकि महासागरीय तटों पर न्यूनतम होती है। सुनामी तरंगे 'छिछले जल की तरंगे' मानी जाती हैं। यह ज्वारीय तरंगों से भिन्न होती हैं।

डार्ट

  • सुनामी का पता लगाने तथा प्राप्त सूचनाओं को प्रभावित क्षेत्रों तक त्वरित रूप से पहुंचाने के लिए यह एक खास तकनीक है।
  • इससे सुनामी से होने वाले प्रभावों व विनाश से पूर्व बचाव का उचित प्रबंधन किया जा सकेगा।
  • इसके दो प्रमुख भाग होते हैं-
    • सुनामीटर: इससे समुद्र तल में आए भूकम्प की तीव्रता की जानकारी मिलती है।
    • सिग्नलिंग एण्ड कम्युनिकेटिंग: इससे सुनामी के सभी संभावित क्षेत्रों में खतरे की चेतावनी दी जाती है।
  • सुनामी का सर्वाधिक उत्पत्ति प्रशांत महासागर में होती है। यहीं कारण है कि इन क्षेत्रों में सुनामी से सर्वाधिक जन-धन की हानि होती है। हिन्द महासागर में 26 दिसंबर, 2004 को आए भूकम्प के कारण शक्तिशाली सुनामी की उत्पत्ति हुई, जिससे भारी जन-धन की हानि हुई इसी तरह मार्च 2011 में प्रशांत महासागर के पश्चिमी क्षेत्र में शक्तिशाली सुनामी की उत्पत्ति हुई, जिसने जापान में भारी तबाही मचाई थी।

Videos Related To Subject Topic

Coming Soon....