• Have Any Questions
  • +91 6307281212
  • smartwayeducation.in@gmail.com

Study Material



जैवमंडल निचय (Biosphere Reserve)

  • बायोस्फीयर रिजर्व शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम 'एडवर्ड सुएस' ने किया था ।
  • जैवमंडल निचय (आरक्षित क्षेत्र) विशेष प्रकार के भौमिक और तटीय या इसके संयोजन वाले पारिस्थितिक तंत्र हैं, जिन्हें यूनेस्को के मानव और जैवमंडल प्रोग्राम-1971  के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है।
  • यह जैवमंडल निचय प्राकृतिक और सांस्कृतिक परिदृश्य के प्रतिनिधि भाग होते हैं जो बड़े पैमाने पर विस्तृत होते हैं ।
  • जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र के तीन भाग होते हैं ।

कोर क्षेत्र- यह वन्यजीवों के संरक्षण के लिये सबसे सुरक्षित क्षेत्र होता है । इस क्षेत्र में सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़ अन्य सभी का प्रवेश वर्जित होता है ।

बफर क्षेत्र- बफर क्षेत्र, कोर क्षेत्र के चारों और का क्षेत्र है । इसका प्रयोग पूर्णत: नियंत्रित एवं अविध्वंसक कार्यों के लिये किया जाता है, जिसमें अनुसंधान/शोध, परंपरागत उपयोग एवं पुनर्वास शामिल हैं ।

संक्रमण क्षेत्र- यह सबसे बाहरी भाग होता है जो खुला हुआ एवं विस्तृत होता है । इस क्षेत्र में मनोरंजन के संसाधनों फसल क्षेत्र तथा प्रबंधित जंगलों को शामिल किया जाता है । भारत में कुल 18 जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र घोषित किये गए हैं, जिनमें से 10 जैवमंडल आरक्षित क्षेत्रों को यूनेस्को (UNESCO) की सूची में शामिल कर लिया गया है ।

 

क्रम

वर्ष

नाम

राज्य

क्षेत्रफल(वर्गकिमी. में) एवं UNESCO में शामिल होने का वर्ष

1.

1986

निलिगिरी संरक्षित जैविक क्षेत्र

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक

5,520 (यूनेस्को 2000)

2.

1988

नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान एवं बायोस्फीयर रिजर्व

उत्तराखंड

5,860 (यूनेस्को 2004)

3.

1988

नोकरेक

मेघालय

820 (यूनेस्को 2009)

4.

1989

मन्नार की खाड़ी

तमिलनाडु

10,500 (यूनेस्को 2001)

5.

1989

सुंदरबन

पश्चिम बंगाल

9,630 (यूनेस्को 2001)

6.

1989

मानस

असम

2,837

7.

1994

सिमलीपाल

ओडिशा

4,374 (यूनेस्को 2009)

8.

1998

दिहांग-दिबांग

अरुणांचल प्रदेश

5,112

9.

1999

पंचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व

मध्य प्रदेश

4,981.72 (यूनेस्को 2009)

10.

2005

अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

3,835 (यूनेस्को 2012)

11.

2008

कच्छ का रण

गुजरात

12,454

12.

2009

कोल्ड डेजर्ट

हिमांचल प्रदेश

7,770

13.

2000

कंचनजंघा

सिक्किम

2,620

14.

2001

अगस्थ्यामलाई बायोस्फीयर रिजर्व

केरल, तमिलनाडु

3,500.08 (यूनेस्को 2016)

15.

1989

ग्रेट निकोबार जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

885 (यूनेस्को 2013)

16.

1997

डिब्रू-सैखोवा

असम

765

17.

2010

शेषाचलम पहाड़ियाँ

आंध्र प्रदेश

4,755

18.

2011

पन्ना राष्ट्रीय उद्यान

मध्य प्रदेश

2,998.98

नोट:  यूनेस्को की सूची में शामिल जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र हैं !

 

 

Videos Related To Subject Topic

Coming Soon....