• Have Any Questions
  • +91 6307281212
  • smartwayeducation.in@gmail.com

Study Material



घासभूमि वह क्षेत्र होता है जहां शाकीय पौधों, मुख्यतः पोएसी कुल के पौधों का प्रभुत्व होता है। इन क्षेत्रों में साइपरेसी एवं जंकेसिया कुल के पौधे भी पाये जाते हैं। अंटार्कटिका महाद्वीप को छोड़कर विश्व के सभी महाद्वीपों पर प्राकृतिक घासभूमियों का विस्तार है। अधिकांश घासभूमियों वनभूमियों एवं मरूस्थलों के मध्य अवस्थित संक्रमण पेटी में ही पायी जाती हैं।

  • विश्व के कुल भूमि के लगभग एक चौथाई भाग पर घासभूमियों का विस्तार है।
  • अवस्थिति के आधार पर घासभूमियों को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ये दो भाग हैं – उष्णकटिबंधीय घासभूमि एवं शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि
  • उष्णकटिबंधीय घासभूमि का विस्तार दोनों गोलार्द्धों में 0से 23-50 अक्षांशों के मध्य पाया जाता है। इस प्रकार की घासभूमि मुख्यतः अफ्रीका एवं दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में पायी जाती है।
  • शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि का विस्तार दोनों गोलार्द्धों में 23-50 से 66-50 अक्षांशों के मध्य पाया जाता है।
  • इस प्रकार की घासभूमि उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, यूरेशिया एवं ऑस्ट्रेलिया में पायी जाती है।

विश्व की उष्णकटिबंधीय घासभूमि का स्थानीय नाम एवं अविस्थिति 

स्थानीय नाम

अवस्थिति

सवाना

सूडान (अफ्रीका)

कैम्पोस

ब्राजील

सेराडो

ब्राजील

लानोज

कोलम्बिया एवं वेनेजुएला

साहेल (अकेसिया सवाना)

लाल सागर से लेकर अटलांटिक महासागर तक एक पट्टी के रूप में अफ्रीका महाद्वीप में विस्तारित।

grassland

विश्व की प्रमुख शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि का स्थानीय नाम एवं अवस्थिति 

स्थानीय नाम

अवस्थिति

पम्पाज

अर्जेंटीना, उरुग्वे एवं ब्राजील

वेल्ड

दक्षिण अफ्रीका

कैण्टरबरी

न्यूजीलैण्ड

डाउंस

ऑस्ट्रेलिया

स्टेपी

पूर्वी यूरोप एवं मध्य एशिया

प्रेयरीज

उत्तरी अमेरिका

पुस्ताज

हंगरी

world pol

Videos Related To Subject Topic

Coming Soon....