• Have Any Questions
  • +91 6307281212
  • smartwayeducation.in@gmail.com

Study Material



झील जल का वह स्थिर भाग है जो चारों तरफ से स्थलखंडों से घिरा होता है। झील की दूसरी विशेषता उसका स्थायित्व है। सामान्य रूप से झील भूतल के वे विस्तृत गड्ढे हैं जिनमें जल भरा होता है। झीलों का जल प्रायः स्थिर होता है। झीलों की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता उनका खारापन होता है लेकिन अनेक झीलें मीठे पानी की भी होती हैं। झीलें उच्च पर्वतों पर मिलती हैं, पठारों और मैदानों पर भी मिलती हैं तथा स्थल पर सागर तल से नीचे भी पाई जाती हैं।

झीलों का वर्गीकरण ( उत्पत्ति के आधार पर )

भू - संचलन से निर्मित झील

अभिनतीय झील ( Synclinal Lake ) : उदाहरण- स्विट्जरलैंड का जेनेवा झील

दरार घाटी झीलः  टैंगनिका , न्यासा , अल्बर्ट , मृतसागर एवं बैकाल आदि झीलें दरार घाटी में स्थित हैं ।

नवस्थल झील ( New Land Lake ): जब अंतर्जात शक्तियों के प्रभाव से महाद्वीपीय मग्न तट , समुद्र तट से ऊपर उठ जाता है , तो उस पर बने गड्ढों में जल भरे होने के कारण इस प्रकार की झील का निर्माण होता है । कैस्पियन सागर का निर्माण इसी प्रकार हुआ है ।

 

 ज्वालामुखी क्रिया द्वारा निर्मित झील  

लावा बांध मील या कूली झीलः ज्वालामुखी से निकलने वाला लावा जब नदी घाटी में फैलकर नदी के प्रवाह को रोक देता है , तो इस प्रकार के झील का निर्माण होता है । इथियोपिया की टाना झील का निर्माण ब्लू नील के मार्ग में लावा अवरोध के फलस्वरूप हुआ है । अमेरिका की निकारागुआ झील का निर्माण भी इसी प्रकार हुआ है ।

क्रेटर झील ( Crater Lake ) : संयुक्त राज्य अमेरिका की क्रेटर झील , बोलीविया की टिटिकाका झील , इटली की एवरनन झील , भारत की लूनर एवं पुष्कर झील क्रेटर झील के उदाहरण है ।

लावा क्षेत्र की झीलः ज्वालामुखी प्रदेश में लावा के असमतल फैलाव के फलस्वरूप अनेक झीलों का निर्माण होता है | भारत में दक्कन के पठार पर इस प्रकार की झीलें देखने को मिलती हैं |

 

lake types

हिमानीकृत झील ( Glacial Lake )

हिमताल या टार्न ( Tarn) झीलः इसे कोरी झील या ग्लिट ( Glint ) झील भी कहा जाता है । इसका निर्माण हिमानी अपरदन क्रिया का परिणाम है ।

हिमसोपान या पेटरनॉस्टर झील ( Paternoster Lake ) : हिमनद के अपरदन से जब पर्वतीय क्षेत्रों में सोपानों का निर्माण होता है तो उन सोपानों पर स्थित गड्ढों में जल भर जाने पर इस झील का निर्माण होता है ।

पीडमांट झीलः पर्वतों की तलहटी में हिमनद के अपरदन के फलस्वरूप इस झील का निर्माण होता है , जैसे- कॉन्सटेन्स एवं तूसन झील ।

हिमोढ़ झीलें ( Moraine Laks ) : फिनलैंड में इस प्रकार की असंख्य झीलें पायी जाती है ।

 

नदियों द्वारा निर्मित झील

प्रपाती झील ( Fall Lake ) : जल प्रपात के नीचे स्थित अवनमन कुंड (Plunge Pool) के विस्तार के फलस्वरूप इस झील का निर्माण होता है । जैसे उत्तर प्रदेश की पचाई झील एवं सं.रा.अ. की वाशिंगटन  झील |

गोखुर झील ( Ox - bow Lake ) : इसे विसर्प या छाड़न झील भी कहा जाता है । एक प्रमुख प्रवाही जल (नदी) अपरदनात्मक कृत हैं जो नदी की प्रौढावस्था के बाद उसके विसर्पों के अर्धचंद्राकार हिस्सों के मूल धारा से कट जाने और उनमें जल इकठ्ठा हो जाने से होता है। 

डेल्टाई झील ( DeltaLake ) : गोदावरी डेल्टा की कोलेरू झील , मिसीसिपी डेल्टा की पोचास्ट्रियन झोल , नील नदी को मायेह झीत एवं नाइजर नदी को मेरोगाट झील डेल्या झील के उदाहरण हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • टिटिकाका झील (बोलीविया) जहां विश्व की सबसे ऊंची झील है, वहीं बैकाल झील (साइबेरिया) विश्व की सबसे गहरी झील है।
  • विश्व की मीठे या ताजे पानी की सबसे बड़ी झील सुपीरियर झील है, जबकि विश्व की सर्वाधिक लवणता वाली (खारी) झील वॉन लेक (तुर्की) है।
  • महान झीलें (Great Lakes) उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के उत्तर-पूर्व में स्थित ताजे पानी की झीलों का समूह है। इसमें शामिल झीलें हैं- सुपीरियर, मिशिगन, इरी, ओंटेरियो एवं ह्यूरन। great lake
  • क्षेत्रफल और आयतन के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर है।
  • अंगुली झील (Finger Lake) झील क्षेत्र सं. रा. अमेरिका में स्थित है।

नाम

संबंधित क्षेत्र

क्षेत्रफल (वर्ग किमी.)

कैस्पियन सागर

कजाखस्तान, रूस, तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान तथा ईरान

3,71,000

सुपीरियर झील

कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका

82,414

विक्टोरिया झील

युगाण्डा, तंजानिया तथा केन्या

69,485

ह्यूरन झील

कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका

59,600

मिशिगन झील

संयुक्त राज्य अमेरिका

58,000

टेंगानिका झील

कांगो, तंजानिया, जाम्बिया तथा बुरुंडी

32,893

बैकाल झील

रूस

31,500

ग्रेट बीयर झील

कनाडा

31,800

मलावी झील

तंजानिया, मोजाम्बिक तथा मलावी

30,044

ग्रेट स्लेव झील

कनाडा

28,930

इरी झील

कनाडा तथा सं. रा. अमेरिका

25,719

विनीपेग झील

कनाडा

23,553

ओंटेरियो झील

कनाडा तथा सं. रा. अमेरिका

19,477

बाल्खाश झील

कजाख्स्तान

18,428

लैडोगा झील

रूस

18,130

टिटिकाका झील

पेरू, बोलीविया

8,135

निकारागुआ झील

निकारागुआ

8,001

अथाबास्का झील

कनाडा

7,92O

lake

Videos Related To Subject Topic

Coming Soon....