• Have Any Questions
  • +91 6307281212
  • smartwayeducation.in@gmail.com

Study Material



शैव धर्म

  • सिन्धुघाटी से शिव भक्ति के विषय में प्रारम्भिक जानकारी प्राप्त होती है। ऋग्वेद में शिव से साम्य रखने वाले देवता रूद्र हैं।
  • महाभारत में शिव का उल्लेख एक श्रेष्ठ देवता के रूप में हुआ है। मेगस्थनीज ने ई.पू.चौथी शताब्दी में शैवमत का उल्लेख किया है।
  • वस्तुतः शैव धर्म (एक सम्प्रदाय के रूप में) का प्रारम्भ शुंग-सातवाहन काल से हुआ। जो गुप्त काल में चरम परिणति पर पहुंचा।
  • अर्द्धनारीश्वर तथा त्रिमूर्ति (ब्रह्मा), विष्णु और महेश (शिव) की पूजा गुप्तकाल में आरम्भ हुई। समन्वय की यह उदार भावना गुप्त काल की विशेषता है।
  • अर्द्धनारीश्वर की मूर्ति शिव एवं पार्वती के परस्पर तादात्म्य पर आधारित थी। ऐसी पहली मूर्ति का निर्माण गुप्तकाल में हुआ।
  • लिंग पूजा का प्रथम स्पष्ट उल्लेख मत्स्य पुराण में मिलता है। महाभारत के अनुशासन पर्व में भी लिंगोपासना का उल्लेख है।
  • शिव की प्राचीनतम मूर्ति गुडीमल्लम लिंग रेनगुंटा से मिली हैं।
  • कौषीतिकी एवं शतपथ ब्राह्मण में शिव के आठ रूपों का उललेख है-चार संहारक के रूप में तथा चार सौम्य रूप में।
  • शैव सम्प्रदायों का प्रथम उल्लेख पंतजलि के महाभाष्य में शिव भागवत नाम से हुआ।
  • वामन पुराण में शैव सम्प्रदाय की संख्या चार बतायी गई है ये हैं-

(1) शैव, (2) पाशुपत, (3) कापालिक और (4) कालामुख।

1. शैव

  • इस सम्प्रदाय के अनुसार कर्ता शिव हैं, कारण शक्ति और उपादान बिंदु हैं।
  • इस मत के चार पाद या पाश (बन्धन) हैं-विद्या, क्रिया, योग और चर्या। तीन पदार्थ हैं-पति, पशु और पाश।

2. पाशुपत

  • यह शैव मत का सबसे पुराना सम्प्रदाय है। इस सम्प्रदाय के संस्थापक लकुलीश या नकुलीश थे। जिन्हें भगवान शिव के 18 अवतारों में से एक माना जाता है।
  • इस सम्प्रदाय के अनुयायियों को पंचार्थिक कहा गया है। इस मत के प्रमुख सैद्धांतिक ग्रंथ पाशुपतसूत्र हैं।
  • पाशुपत सम्प्रदाय का गुप्त काल में अत्यधिक विकास हुआ। इसके सिद्धांत के तीन अंग हैं-पति’ (स्वामी), ‘पशु (आत्मा), पाश (बंधन) पशुपति के रूप में शिव की उपासना की जाती थी।

3. कापालिक

  • कापालिकों के इष्टदेव भैरव थे। जो शंकर का अवतार माने जाते थे।
  • यह सम्प्रदाय अत्यन्त भयंकर और आसुर प्रवृत्ति का था। इसमें भैरव को सुरा और नरबलि का नैवेद्य चढ़ाया जाता था।
  • इस सम्प्रदाय का मुख्य केन्द्र श्री शैल नामक स्थान था जिसका प्रमाण भवभूति के मालतीमाधव में मिलता है।

4. कालामुख

  • इस सम्प्रदाय के अनुयायी कापालिक वर्ग के ही थे, किन्तु वे उनसे भी अतिवादी और प्रकृति के थे।
  • शिव पुराण में उन्हें महाव्रतधर कहा गया है। इस सम्प्रदाय के अनुयायी नर-कपाल में भोजन, जल तथा सुरापान करते थे तथा शरीर में भस्म लगाते थे।

 

लिंगायत सम्प्रदाय

  • दक्षिण भारत (कर्नाटक) में भी शैव धर्म का विस्तार हुआ। इस धर्म के उपासक दक्षिण में लिंगायत या जंगम कहे जाते थे।
  • बसव पुराण में इस सम्प्रदाय के प्रवर्तक अल्लभप्रभु एवं उनके शिष्य बसव का उल्लेख मिलता है।
  • कश्मीरी शैव शुद्ध  रूप से दार्शनिक तथा ज्ञानमार्गी था। इसके कापालिकों के घृणित क्रिया कलापों की निन्दा की गई है। वसुगुप्त इसके संस्थापक थे। शिव को उन्होंने अद्वैत माना है।
  • प्रजापति, महादेव और ईशान कल्याणकारी है।
  • दक्षिण भारत में शैव धर्म का प्रचार नयनार या आडियार संतों द्वारा किया गया, ये संस्था में 63 थे। इनके श्लोकों के संग्रह को तिरूमुडैकहा जाता है जिसका संकलन नम्बि-अण्डला-नम्बिने किया

 

 

Videos Related To Subject Topic