• Have Any Questions
  • +91 6307281212
  • smartwayeducation.in@gmail.com

Study Material



सालुव वंश (1485-1505 ई.)

सालुव वंश का संस्थापक 'सालुव नरसिंह' था। 1485 ई. में संगम वंश के विरुपाक्ष द्वितीय की हत्या उसी के पुत्र ने कर दी थी, और इस समय विजयनगर साम्राज्य में चारों ओर अशांति व अराजकता का वातावरण था। इन्हीं सब परिस्थितियों का फ़ायदा नरसिंह के सेनापति नरसा नायक ने उठाया। उसने विजयनगर साम्राज्य पर अधिकार कर लिया और सालुव नरसिंह को राजगद्दी पर बैठने के लिय आमंत्रित किया। सालुव वंश के राजाओं का विवरण इस प्रकार है-

सालुव नरसिंह (1485-1491 ई.)

  • सालुव नरसिंह (1485-1491 ई.) ने विजयनगर साम्राज्य में दूसरे राजवंश सालुव वंश की स्थापना की थी।
  • अपने 6 वर्षीय शासन काल में सालुव ने राज्य में व्याप्त आन्तरिक विद्रोह को समाप्त करने का प्रयत्न किया।
  •   उड़ीसा के गजपति शासक पुरुषोत्तम ने सालुव को पराजित कर बन्दी बना लिया तथा साथ ही उदयगिरी के क़िले पर क़ब्ज़ा कर लिया।
  • कालान्तर में बन्दी जीवन से मुक्त होने के बाद सालुव ने कर्नाटक के तुलुव प्रदेशों को जीता।
  • उसने अरब से होने वाले घोड़ों के व्यापार को पुनः प्रारम्भ किया।
  • 1491 ई. में सालुव नरसिंह की मृत्यु हो गई।
  • सालुव की मृत्यु के बाद अल्प काल के लिए उसके बड़े पुत्र 'इतितम्मा' ने नरसा नायक के संरक्षकत्व में शासन भार ग्रहण किया।

 

इम्माडि नरसिंह (1491-1505 ई.)

  • विजयनगर साम्राज्य के सालुव नरसिंह का पुत्र था। पिता की मृत्यु के बाद वह साम्राज्य का उत्तराधिकारी बना था। किंतु उसकी अल्प वयस्कता से लाभ उठाकर सेनानायक  नरसिंह  ने उसे बन्दी बना लिया और साम्राज्य पर स्वयं अधिकार कर लिया।
  • इम्माडि नरसिंह के संरक्षक नरसा नायक ने उचित मौके पर सम्पूर्ण उत्तर भारत पर अधिकार कर लिया और स्वंय शासक बन गया।
  • इम्माडि नरसिंह को नरसा ने पेनकोंडा के क़िले में क़ैद कर दिया।
  • अपने 12-13 वर्ष के शासन काल में नरसा नायक ने रायचूर, दोआब के अनेक क़िलों पर अधिकार कर लिया।
  • इसके अतिरिक्त नरसा नायक बीजापुर, बीदर, मदुरा, श्रीरंगपट्टम के शासकों के विरुद्ध किये गये अभियान में सफल रहा।
  • उसने बीजापुर के शासक प्रतापरुद्र देव (गजपति) को भी परास्त किया।
  • नरसा नायक ने चोल, पाण्ड्य एवं चेर शासकों को भी विजयनगर साम्राज्य की अधीनता स्वीकार करने के लिए विवश किया।
  • 1505 ई. इम्माडि नरसिंह की हत्या नरसा नायक के पुत्र वीर नरसिंह ने कर दी।
  • इम्माडि नरसिंह की हत्या के साथ ही सालुव वंश का अन्त हो गया।

Videos Related To Subject Topic

Coming Soon....