• Have Any Questions
  • +91 6307281212
  • smartwayeducation.in@gmail.com

Study Material



मुगलकालीन प्रमुख ऐतिहासिक स्रोत

मुगल काल के इतिहास के अध्ययन के लिए विविध ऐतिहासिक स्रोत हैं जिनमें विविधता भी है। सल्तनतकालीन स्रोतों की लगभग सभी श्रेणियां मुगल काल में भी उपलब्ध है। कई प्रकार की रचनाएं मिलती है, जैसे-दरबारी इतिहासकारों की रचनाएं, क्षेत्रीय इतिहास से संबंधित रचनाएं आदि जिनसे हमें महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। एक पूर्णतः नई श्रेणी यूरोपीय यात्रियों के वृत्तांत के रूप में है। मुगलकालीन इतिहास लेखन की परंपरा भी सल्तनत काल से भिन्न है। मुगलकालीन इतिहास की जानकारी के प्रमुख स्रोत निम्नलिखित है-

 

साहित्यिक साक्ष्य

मुगल काल में अनेक साहित्यिक साक्ष्य उपलब्ध हैं, जो इस काल के इतिहास के सम्बन्ध में अतिमहत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हैं। उनमें से महत्वपूर्ण व संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है-

 

तुजुक--बाबरी/बाबरनामा

  • तुजुक-ए-बाबरी/बाबरनामा बाबर की आत्मकथा है। बाबर ने इस कृृति की रचना तुर्की भाषा में की थी।
  • इस पुस्तक मे बाबर ने 5 मुस्लिम राज्यों-दिल्ली, बहमनी, बंगाल, गुजरात व मालवा तथा दो हिंदू राज्यों-विजयनगर व मेवाड़ का उल्लेख किया है।
  • चूंकि, बाबर प्रकृति प्रेमी था अतः वह ‘बाबरनामा’ में भारत की जलवायु का वर्णन भी करता है, लेकिन कहता है कि यहां नदियों और पहाड़ों के अलावा कुछ भी नहीं है।
  • ‘बाबरनामा’ के विषय में लैनपूल ने लिखा है-‘‘उसकी आत्मकथा उन बहुमूल्य लेखों में से एक है, जो समस्त युगों में बहुमूल्य रही है।’
  • ‘बाबरनामा’ की पंक्ति है- ‘‘भारतीय समाज में आकर्षण का अभाव है। लोग सुंदर नहीं हैं तथा सामाजिक वर्गों के बीच संपर्क नहीं है।’’

 

हुमायूंनामा

  • इस पुस्तक की रचना हुमायूं की बहन गुलबदन बेगम ने फारसी भाषा में की थी।
  • इसमें बाबर और हुमायूं के शासनकाल का विवरण है, और तत्कालीन समाज का उल्लेख किया गया है।

 

तारीख--फरिश्ता

  • इसकी रचना मुहम्मद कासिम फरिश्ता द्वारा की गई।
  • इस महत्वपूर्ण रचना से बाबर तथा हुमायूं के शासनकाल की अच्छी जानकारी मिलती है।
  • इसमें भारत की भौगोलिक स्थिति एवं जलवायु के बारे में भी लिखा गया है। इस पुस्तक में दिया हुआ विवरण संतुलित तथा सटीक है।

 

अकबरनामा

  • ‘अकबरनामा’ अबुल फजल की कृति है। यह फारसी भाषा में रचित मुगलकालीन भारत की महत्वपूर्ण रचना है। इसमें तात्कालिक परिस्थितियों के साथ-साथ मनोरंजन के साधनों, रहन-सहन, वेश-भूषा, खान-पान, धर्म आदि का वर्णन मिलता है।
  • इसके प्रथम भाग में बाबर व हुमायूं के शासनकाल का वर्णन है, दूसरे भाग में अकबर के शासनकाल के प्रथम 46 वर्षों का वर्णन है, जबकि तीसरे भाग को ‘आइन-ए-अकबरी’ कहा जाता है, जो अपने समय की अमूल्य धरोहर है।
  • अकबर के शासनकाल के बारे में जानने हेतु यह सबसे महत्वपूर्ण और मौलिक रचना है।

 

तुजुक--जहांगीरी

  • ये जहांगीर की आत्मकथा है। इस रचना को पूर्ण करने में मुतामिद खां और बक्शी का भी सहयोग था।
  • ‘तुजुक-ए-जहांगीरी’ में जहांगीर ने अपने बड़े बेटे खुसरो के विद्रोह के बारे में भी लिखा है।
  • तुजुक-ए-जहांगीर में तात्कालिक सामाजिक अवस्था एवं संस्कृति का सजीव वर्णन किया गया है।
  • जहांगीर ने अपने दैनिक जीवन की दिनचर्या, न्याय, अदालत में आयोजित समारोहों, राजपूतों और हिन्दुओं के साथ उसके व्यवहार, अपनी यात्राओं, अपने सैन्य अभियानों और नूरजहां के साथ उसकी शादी के बारे में लिखा है।

मध्यकालीन ऐतिहासिक रचनाएँ एवं उनके रचनाकारों की सूची 

रचनाएँ

रचनाकार

किताब-उल-हिंद

अलबरूनी

राजतरंगिणी

कल्हण

गौडवहो

वाक्पति

तबकात--नासिरी

मिन्हाज-उस-सिराज

तारीख--फिरोजशाही

जियाउद्दीन बरनी

खजायन-उल-फुतूह

अमीर खुसरो

तुगलकनामा

अमीर खुसरो

फतवा--जहांदारी

जियाउद्दीन बरनी

किताब-उल-रेहला

इब्नबतूता (मोरक्कन अफ्रीकी)

अकबरनामा

अबुल फजल

पृथ्वीराजरासो

चंदबरदाई

Videos Related To Subject Topic

Coming Soon....