• Have Any Questions
  • +91 6307281212
  • smartwayeducation.in@gmail.com

Study Material



भारतीय समाचार पत्रों का इतिहास

  • आधुनिक भारतीय समाचार पत्रों के इतिहास की शुरूआत भारत में  यूरोपियन लोगों के आगमन से माना जाता है |
  • भारत में समाचार पत्रों का विकास  सोलहवीं सदी में पुर्तगालियों के आगमन के उपरांत प्रारंभ हुआ।
  • सर्वप्रथम पुर्तगाली मुद्रणालय भारत में लाए।
  • गोवा के पादरियों ने 1557 में पहली पुस्तक भारत में छापी।
  • 1684 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंबई में एक मुद्रणालय की स्थापना की।
  • 1780 में जेम्स आगस्टस हिक्की ने भारत में पहला समाचार पत्र प्रकाशित किया, जिसका नाम द बंगाल गजट अथवा द कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर था लेकिन सरकार के प्रति आलोचनात्मक रवैया रखने के कारण इसका प्रकाशन बंद कर दिया गया।

Videos Related To Subject Topic

Coming Soon....