नीति आयोग
नीति आयोग (राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान) भारत सरकार द्वारा गठित संस्थान है जिसे योजना आयोग के स्थान पर बनाया गया है। इसकी स्थापना 1 जनवरी 2015 को की गयी । यह संस्थान सरकार के थिंक टैंक के रूप में सेवाएं प्रदान करके,उसे निर्देशात्मक एवं नीतिगत गतिशीलता प्रदान करेगा ।
नीति आयोग ग्राम स्तर पर विश्वसनीय योजना तैयार करने के लिए तंत्र विकसित करेगा और इसे उत्तरोत्तर उच्च स्तर तक पहुंचाएगा। आयोग राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों, प्रैक्टिशनरों तथा अन्य हितधारकों के सहयोगात्मक समुदाय के जरिए ज्ञान, नवाचार, उद्यमशीलता सहायक प्रणाली बनाएगा। इसके अतिरिक्त आयोग कार्यक्रमों और नीतियों के क्रियान्वयन के लिए प्रौद्योगिकी उन्नयन और क्षमता निर्माण पर जोर देगा।
संरचना
नीति आयोग का गठन इस प्रकार होगा-
1. भारत के प्रधानमंत्री- अध्यक्ष।
2. गवर्निंग काउंसिल में राज्यों के मुख्यमंत्री और केन्द्रशासित प्रदेशों (जिन केन्द्रशासित प्रदेशो में विधानसभा है वहां के मुख्यमंत्री ) के उपराज्यपाल शामिल होंगे।
3. विशिष्ट मुद्दों और ऐसे आकस्मिक मामले, जिनका संबंध एक से अधिक राज्य या क्षेत्र से हो, को देखने के लिए क्षेत्रीय परिषद गठित की जाएंगी। ये परिषदें विशिष्ट कार्यकाल के लिए बनाई जाएंगी। भारत के प्रधानमंत्री के निर्देश पर क्षेत्रीय परिषदों की बैठक होगी और इनमें संबंधित क्षेत्र के राज्यों के मुख्यमंत्री और केन्द्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल शामिल होंगे (इनकी अध्यक्षता नीति आयोग के उपाध्यक्ष करेंगे)।
4. संबंधित कार्य क्षेत्र की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञ और कार्यरत लोग, विशेष आमंत्रित के रूप में प्रधानमंत्री द्वारा नामित किए जाएंगे।
पूर्णकालिक संगठनात्मक ढांचे में (प्रधानमंत्री अध्यक्ष होने के अलावा) निम्न होंगे-
(1) उपाध्यक्षः प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त।
(2) सदस्यः पूर्णकालिक
(3) अंशकालिक सदस्यः अग्रणी विश्वविद्यालय शोध संस्थानों और संबंधित संस्थानों से अधिकतम दो पदेन सदस्य, अंशकालिक सदस्य बारी के आधार पर होंगे।
(4) पदेन सदस्यः केन्द्रीय मंत्रिपरिषद से अधिकतम चार सदस्य प्रधानमंत्री द्वारा नामित होंगे। यदि बारी के आधार को प्राथमिकता दी जाती है तो यह नियुक्ति विशिष्ट कार्यकाल के लिए होंगी।
(5) मुख्य कार्यकारी अधिकारीः भारत सरकार के सचिव स्तर के अधिकारी को निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त किया जाएगा।
(6) सचिवालय आवश्यकता के अनुसार
सदस्य
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नीति आयोग में निम्नलिखित नियुक्तियां की-
पद नाम |
उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, अर्थशास्त्री |
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमिताभ कांत |
पूर्णकालिक सदस्य बिबेक देबराय, अर्थशास्त्री |
विजय कुमार सारस्वत, पूर्व डीआरडीओ सचिव |
रमेश चंद, कृषि विशेषज्ञ |
पदेन सदस्य राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री |
अरुण जेटली, केंद्रीय मंत्री |
पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री |
राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री |
विशेष आमंत्रित नितिन गडकरी, सङक एंव परिवहन मंत्री |
थावरचंद गहलोत, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारता मंत्री |
प्रकाश जावड़ेकर, मानव संसाधन विकास मंत्री |
उद्देश्य
नीति आयोग निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए कार्य करेगा –
Videos Related To Subject Topic