विधि आयोग
यह एक ‘गैर-सांविधिक निकाय’ है जो विधि एवं न्याय मंत्रालय के करीबी समन्वय में तथा उसके सामान्य निर्देशों के अंतर्गत कार्य करता है।
भारत में प्रथम विधि आयोग लॉर्ड मैकाले की अध्यक्षता में 1833 के चार्टर अधिनियम के अंतर्गत वर्ष 1834 में स्थापित किया गया था। इसके उपरांत वर्ष 1853, 1861 तथा 1879 में क्रमशः द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ विधि आयोगों का गठन किया गया। भारतीय सिविल प्रक्रिया संहिता, भारतीय संविदा अधिनियम, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, संपत्ति स्थानांतरण अधिनियम इत्यादि इन पहले चारों विधि आयोगों के ही परिणाम हैं।
स्वतंत्रता के बाद विरासत में मिले कानूनों में संशोधन और उन्हें अद्यतन करने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 1955 में अटॉर्नी जनरल श्री एम.सी. सीतलवाड़ की अध्यक्षता में स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि आयोग की स्थापना की। तब से अब तक तीन-वर्षीय कार्यकाल वाले कुल 20 विधि आयोग गठित किए गए, जिनमें से 20वें विधि आयोग की कार्यावधि 31 अगस्त, 2015 को समाप्त हुई। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा 21वें विधि आयोग का गठन किया गया है।
21वां विधि आयोग
21वें विधि आयोग के प्रमुख विषय
अब तक गठित विधि आयोग |
||
क्रम |
अवधि |
अध्यक्ष |
पहला विधि आयोग |
1955-1958 |
एम.सी. सीतलवाड़ (भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल) |
दूसरा विधि आयोग |
1958-1961 |
न्यायमूर्ति टी.वी. वेंकटरामा अय्यर |
तीसरा विधि आयोग |
1961-1964 |
न्यायमूर्ति जे.एल. कपूर |
चौथा विधि आयोग |
1964-1968 |
न्यायमूर्ति जे.एल. कपूर |
पांचवां विधि आयोग |
1968-1971 |
श्री के.वी.के. सुंदरम |
छठां विधि आयोग |
1971-1974 |
न्यायमूर्ति पी.बी. गजेंद्रगडकर |
सातवां विधि आयोग |
1974-1977 |
न्यायमूर्ति पी.बी. गजेंद्रगडकर |
आठवां विधि आयोग |
1977-1979 |
न्यायमूर्ति एच.आर. खन्ना |
नौवां विधि आयोग |
1979-1980 |
न्यायमूर्ति पी.वी. दीक्षित |
दसवां विधि आयोग |
1981-1985 |
न्यायमूर्ति के.के. मैथ्यू |
ग्यारहवां विधि आयोग |
1985-1988 |
न्यायमूर्ति डी.ए. देसाई |
बारहवां विधि आयोग |
1988-1991 |
न्यायमूर्ति एम.पी. ठक्कर |
तेरहवां विधि आयोग |
1991-1994 |
न्यायमूर्ति के.एन. सिंह |
चौदहवां विधि आयोग |
1995-1997 |
न्यायमूर्ति के. जयचंद्र रेड्डी |
पंद्रहवां विधि आयोग |
1997-2000 |
न्यायमूर्ति बी.पी. जीवन रेड्डी |
सोलहवां विधि आयोग |
2000-2001 |
न्यायमूर्ति बी.पी. जीवन रेड्डी |
2002-2003 |
न्यायमूर्ति एम. जगन्नाथ राव |
|
सत्रहवां विधि आयोग |
2003-2006 |
न्यायमूर्ति एम. जगन्नाथ राव |
अठारहवां विधि आयोग |
2006-2009 |
न्यायमूर्ति ए.आर. लक्ष्मणन |
उन्नीसवां विधि आयोग |
2009-2012 |
न्यायमूर्ति पी.वी. रेड्डी |
बीसवां विधि आयोग |
2012-2013 |
न्यायमूर्ति डी.के. जैन |
2013-2015 |
न्यायमूर्ति ए.पी. शाह |
|
इक्कीसवां विधि आयोग |
2015-2018 |
न्यायमूर्ति बलवीर सिंह चौहान |
Videos Related To Subject Topic