तैमूर ने मध्य एशिया के क्षेत्र में एक विशाल साम्राज्य का निर्माण चौदहवीं शदी में किया था, किंतु उसकी मृत्यु के पश्चात उसका साम्राज्य विघटित हो गया और उसमें अनेक छोटी-छोटी शक्तियों का उदय हुआ। तैमूर वंशजों में बाबर भी एक था, जो मुगल साम्राज्य का संस्थापक बना। बाबर का पैतृक राज्य ‘फरगना’ था। मध्य एशिया के उज्बेक शासकों ने लंबे संघर्ष के बाद बाबर को फरगना से निकाल दिया। बाबर ने 1504 ई. में काबुल का राज्य जीत लिया और कुछ समय बाद कंधार और समरकंद की विजय में भी सफल हुआ, हालांकि ये दोनों ही विजय क्षणिक सिद्ध हुई। तत्पश्चात बाबर ने दक्षिण-पूर्व की ओर अर्थात भारत की ओर अपना ध्यान आकर्षित किया।
1526 ई. में पानीपत की पहली लड़ाई में दिल्ली सल्तनत के अंतिम लोदी सुल्तान इब्राहीम लोदी की बाबर द्वारा हत्या के बाद मुगल राजवंश की स्थापना हुई। मुगल राजवंश में कुल 19 शासक हुए। इनमें से प्रथम छः शासकों को महान मुगल सम्राट कहा जाता है।
प्रथम छः शासक थे-
Videos Related To Subject Topic