• Have Any Questions
  • +91 6307281212
  • smartwayeducation.in@gmail.com

Study Material



सैन्धव स्थलों से प्राप्त अवशेष एवं वस्तुएं

  • हड़प्पा -कब्रिस्तान आर-37, शवाधान पेटिका, शंख का बना बैल, स्त्री के गर्भ से निकला हुआ पौधा (उर्वरता की देवी), गेहूं जौ के दाने, अन्नागार, स्वास्तिक एवं चक्र के साक्ष्य, सीपी का पैमाना इत्यादि।
  • मोहनजोदड़ो -वृहद् स्नानागार, मातृदेवी की मूर्ति, कांसे की नर्तकी की मूर्ति, राज मुद्रांक, मुद्रा पर अंकित पशुपति नाथ की मूर्ति, सूती कपड़ा, हाथी का कपाल खंड, गीली मिट्टी के दिये के साक्ष्य, गले हुए तांबे के ढेर, सीपी की बनी हुई पटरी कुंभकारों के 6 ‘भट्टों के अवशेष’, तथा मिट्टी का तराजू, सबसे बड़ी ईंट का साक्ष्य आदि।
  • चन्हूदड़ो -अलंकृत हाथी, वक्राकार ईंटें, कंघा, लिपस्टिक, चार पहियों वाली गाड़ी, अलंकृत हाथी, मनके इत्यादि।
  • कालीबंगा -आयताकार 7 अग्नि वेदिकाएं, जुते हुए खेत के साक्ष्य, कांच मिट्टी की चूड़ियां, सिलबट्टा, सूती कपड़े की छाप, माणिक्य एवं मिट्टी के मनके, बेलनाकार मुहरें, मिट्टी के खिलौने तथा प्रतीकात्मक समाधियां आदि।
  • लोथल-बंदरगाह, धान (चावल)और बाजरे का साक्ष्य, फारस की मुहर, तीन युगल समाधियां, धान की भूसी, मनका उद्योग के साक्ष्य, तांबे का कुत्ता, छोटा दिशा मापक यंत्र इत्यादि
  • सुरकोटदा-घोड़े की अस्थियां एवं एक विशेष प्रकार का कब्रगाह आदि।
  • बनावली -हल की आकृति वाले मिट्टी के खिलौने, जौ, तांबे के बाणाग्र आदि।

 

स्थान

नदी

खोजकर्ता

वर्तमान स्थिति

हड़प्पा

रावी

दयाराम साहनी (1926-27 से 1933-34 तक माधोस्वरूप वत्स के निर्देशन में) 

पाकिस्तान का मोंटगोमरी जिला

मोहनजोदड़ो

सिंधु

राखालदास बनर्जी

सिंध प्रांत का लरकाना जिला   (पाकिस्तान)

चन्हूदड़ो

सिंधु

अर्नेस्ट मैके

सिंध प्रांत (पाकिस्तान)

कालीबंगा

घग्घर

बी.बी. लाल एवं बी.के.थापर

 राजस्थान का हनुमानगढ़ जिला

कोटदीजी

सिंधु

फजल अहमद खां

पाकिस्तान का सिंध प्रांत

रंगपुर

भादर

एस.आर. राव

 गुजरात का अहमदाबाद जिला

रोपड़

सतलज

 यज्ञदत्त शर्मा

  पंजाब का रोपड़

लोथल

भोगवा

 एस.आर. राव

 गुजरात का अहमदाबाद जिला

आलमगीरपुर

हिण्डन

यज्ञ दत्त शर्मा

उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला

सुत्कागेंडोर

दाश्क

ऑरेल स्टेइन

पाकिस्तान के मकरान में समुद्रतट पर

बनावली

 सरस्वती

आर.एस. बिष्ट

हरियाणा का फतेहाबाद जिला

धौलावीरा

उत्तर से मनसर और दक्षिण से मनहर

   जे.पी. जोशी

     गुजरात का कच्छ जिला

Videos Related To Subject Topic