UPPSC Target Register or Login Youtube Channel Newspaper Current Affairs Study Material Test Series Faqs About us Menu




2019-09-04 Practice Question

1 . P4/Q2. आप एक पंचायत के सरपंच हैं। आपके क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक प्राइमरी स्कूल है। स्कूल में उपस्थित होने वाले बच्चों को दिवस-मध्य भोजन (मिड-डे मील) दिया जाता है। हेडमास्टर ने अब भोजन तैयार करने के लिए एक नया रसोइया नियुक्त कर दिया है। परंतु जब यह पता चला कि रसोइया दलित समुदाय का है, उच्च जातियों के बच्चों में से लगभग आधों को उनके माँ-बाप भोजन करने की इजाज़त नहीं देते हैं। फलस्वरूप स्कूल में बच्चों की उपस्थिति तेज़ी से घट गई। इसके परिणामस्वरूप दिवस-मध्य भोजन की योजना को समाप्त करने और उसके बाद अध्यापन स्टाफ को हटाने और बाद में स्कूल को बंद कर देने की संभावना पैदा हो गई। (क) इस संघर्ष पर काबू पाने और सही एवं सुखद वातावरण बनाने की कुछ साध्य रणनीतियों पर चर्चा कीजिए। (ख) ऐसे परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए सकारात्मक सामाजिक सुखद वातावरण बनाने हेतु विभिन्न सामाजिक खंडों और अभिकरणों के क्या कर्तव्य होने चाहिए ? (250 शब्द)

Posted Answer : 1 Post Your Answer
04 - September - 2019
पेपर 4
2 . P4/Q1.अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर, अधिकांश राष्ट्रों के बीच द्विपक्षीय संबंध, अन्य राष्ट्रों के हितों का सम्मान किए बिना स्वयं के राष्ट्रीय हित की प्रोन्नति करने की नीति के द्वारा नियंत्रित होते हैं। इससे राष्ट्रों के बीच द्वंद्व और तनाव उत्पन्न होते हैं। ऐसे तनावों के समाधान में नैतिक विचार किस प्रकार सहायक हो सकते हैं ? विषिष्ट उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिए। (150 शब्द)

Posted Answer : 2 Post Your Answer
04 - September - 2019
पेपर 4