रेल परिवहन
कोंकण रेलवे
कोंकण रेलवे परियोजना के तहत रोहा (महाराष्ट्र) से मंगलोर (कर्नाटक) के बीच 760 km. लम्बे रेलमार्ग का निर्माण किया गया है । इस रेलमार्ग में 92 सुरंगें, 179 बड़े पुल, एवं 56 रेलवे स्टेशन हैं । इस रेलमार्ग के तहत रत्नागिरि के नजदीक कारगुडे में 6.5 कि .मी .लम्बी सुरंग का निर्माण किया गया है, जो एशिया की सबसे लम्बी रेल-सुरंग है । कोंकण रेल महाराष्ट्र, गोवा एवं कर्नाटक राज्यों से होकर गुजरती है, यद्यपि इसका लाभ केरल को भी मिलता है ।
कश्मीर घाटी में रेल
जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए उधमपुर से बारामूला के बीच रेल लाइन बिछाई जा रही है । शुरुआत में अनन्तनाग से बड़गाम तक ट्रेन चलाने की योजना थी । बाद में काजीगुँड से बारामुला तक इसे विस्तारित किया गया । इस परियोजना के तहत पीरपंजाल श्रेणी को काटकर 11 किमी. लंबी रेल सुरंग बनाई जा रही है ।
जोन |
मुख्यालय |
उत्तरी रेलवे (NR) |
नई दिल्ली |
पश्चिमी रेलवे (WR) |
चर्चगेट, मुम्बई |
दक्षिण-मध्य |
सिकंदराबाद |
दक्षिण-पूर्व (SER) |
कोलकाता |
मध्य रेलवे (CR) |
मुंबई [ CST ( छत्रपति शिवाजी टर्मिनल ) ] |
दक्षिणी रेलवे (SR) |
चेन्नई |
उत्तर पूर्वी (NER) |
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) |
पूर्वी रेलवे (ER) |
कोलकाता |
उत्तर-पूर्वी सीमान्त रेलवे (NEFR) |
मालिगाँव (गुवाहाटी) |
पूर्वी मध्य रेलवे (ECR) |
हाजीपुर (बिहार) |
उत्तर-पश्चिम रेलवे (NWR) |
जयपुर |
पूर्वी तटवर्ती रेलवे (ECR) |
भुवनेश्वर |
उत्तर-मध्य रेलवे (NCR) |
इलाहाबाद |
दक्षिण-पश्चिम रेलवे (SWR) |
हुबली (धारावाड़, कर्नाटक) |
पश्चिम-मध्य रेलवे (WCR) |
जबलपुर (मध्य प्रदेश) |
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) |
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) |
कोलकाता मेट्रो (KMR) |
कोलकाता |
Videos Related To Subject Topic